Wed. Apr 22nd, 2026

अपर रोड,मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का जिलाधिकारी  एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  ने किया निरीक्षण

मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो,अपर रोड एवं मानस देवी मार्ग के आस पास क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर न हो कोई अतिक्रमण

जिलाधिकारी ने सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि नाली के बाहर एवं फुटपाथ पर कोई भी दुकान/फड़ न हो संचालित

नियमों का पालन न करने वाले के विरुद्ध की जाएगी कड़ी कार्यवाही

हरिद्वार 22 अप्रैल 2026

मां मनसा देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई असुविधा न हो एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सभी श्रद्धालुओं के दर्शन सुगमता से हो इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने अपर रोड एवं मां मनसा देवी उड़न खटोला मार्ग एवं आस पास क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा संबंधित क्षेत्रों में संचालित हो रही दुकानों को किसी भी दशा में सड़क एवं फुटपाथ पर न लगाई जाए तथा जो भी दुकानें लगाई जा रही है नाली के अंदर ही लगाई जाए, नाली एवं फुटपाथ पर लगाई जाने वाली दुकानों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने प्रबन्धक उड़न खटोला को निर्देश दिए है कि टिकट घर के आस पास कोई भी दुकान संचालित न हो,संचालित हो रही दुकानों को जिलाधिकारी द्वारा मौके पर हटाया गया। जिलाधिकारी ने उड़न खटोला संचालक को सख्त हिदायत दी है कि टिकट घर एवं उड़न खटोला मार्ग के आस पास कोई भी दुकान संचालित होती है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेंगी।
जिलाधिकारी ने अपर रोड पर चल रहे सीवरेज कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्यदाई संस्था एवं कांट्रेक्टर को कार्य को त्वरित गति से करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय निवासियों एवं तीर्थ यात्रियों को आवागमन में कोई असुविधा एवं परेशानी न होने पाए।
इस दौरान जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव नैय्यर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *