Tue. Jul 7th, 2026

अगस्त्यमुनि में सेवा-सुशासन शिविर में दर्ज हुईं कई शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

“सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन अगस्त्यमुनि ब्लॉक सभागार कक्ष में ब्लॉक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी की अध्यक्षता में किया गया। इसी के साथ माननीय मुख्यमंत्री जन समर्पण (तहसील दिवस) का आयोजन भी हुआ।

शिविर में स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं रखीं। क्षेत्र पंचायत सदस्य भणज ग्वाड लक्ष्मी प्रसाद ने सेन्ना गढधारी की पेयजल योजना के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी। जवाहर नगर के बुद्धि सिंह ने बताया कि पिछले 20-21 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप्प है। खडपतिया क्यूडी की आशा देवी ने आधार कार्ड में नाम संशोधन और फेगू गांव की रामी देवी ने अंत्योदय राशनकार्ड बनवाने की मांग की। सौड भट्टगांव की बरदेई देवी ने कहा कि सड़क निर्माण के बाद उनके मकान की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

ब्लॉक प्रमुख ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर यथाशीघ्र निस्तारण करने और शिकायतकर्ता को भी अवगत कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, तहसीलदार जगदीश नेगी, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि सुरेश शाह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रघुवीर सिंह पाल, जिला होम्योपैथिक अधिकारी दीपा तिलारा, पूर्ति निरीक्षक चंद्र मोहन बरमोला, पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला सूचना अधिकारी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *