Sat. Jul 27th, 2024

हरिद्वार। होली पर पूर्वांचल का रंग खूब चढ़ा। भूमिहार ब्राह्मण परिषद (रजि.) हरिद्वार के सदस्यों ने जमकर होली खेली। होली की मस्ती में डूबे पूर्वांचल समाज के लोगों ने भोजपुरी गीत जोगी रा सारा रा रा ….. पर जमकर ठुमके लगाए। सभी लोगों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और लिट्टी-चोखा भोज का आनंद लिया।

सामुदायिक केंद्र, से-4, भेल में शनिवार को भूमिहार ब्राह्मण परिषद की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली की शुभकामनाएं देते हुए रामप्रसाद सिंह ने कहा होली मिलन का त्योहार है। लोग गिले- शिकवे दूर कर एक दूसरे को गले लगाते है। समाजिक एकता के तौर पर विख्यात होली पर्व सभी के लिए आनंददायक है। नवीन तिवारी ने कहा समय के साथ होली को लेकर लोगों की मानसिकता में बदलाव आया है। लोग छेड़छाड़, नशाखोरी, लड़ाई- झगड़ा , गाली- गलौज करने में मशगूल हो रहे हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों ने होली से दूरी बना ली है। सुनील सिंह ने कहा होली भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। मानव जीवन की उदासी को दूर कर रंगीन बनाने का पर्व है। होली हर्ष, उल्लास, प्रेम- एकता, सौहार्द के साथ मनाया जाने वाला पर्व है।

इस मौके पर सरोज शर्मा,रामप्रसाद सिंह, सुनील सिंह, अतुल राय, कृष्णानंद राय, राजेश राय, वरूण कुमार सिंह, श्याम कुमार मिश्रा, नवीन तिवारी, रहे।

 

The post होली पर चढ़ा पुर्वांचल का रंग, भूमिहार ब्राह्मण परिषद ने जमकर खेली होली  first appeared on viratuttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *