Mon. Jul 13th, 2026

सुनील सैनी राज्य मंत्री ने बताया गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी किसानो के हित में ऐतिहासिक फैसला! जनप्रतिनिधि एवं किसान भाई मुख्यमंत्री आवास पर गए और माननीय मुख्यमंत्री जी से गन्ने के मूल्य बढ़ोतरी के लिए निवेदन किया, तत्पश्चात मुख्यमंत्री जी ने गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी कर दी ,किसान पुत्र, उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मुख्यमंत्री जी किसानों के सच्चे हितैषी हैं। गन्ना मूल्य में ₹35 की बढ़ोतरी अब गन्ना मूल्य हुआ ₹405 प्रति क्विंटल यह निर्णय किसानों की मेहनत को सम्मान देने और उनकी आय बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
उत्तराखंड का किसान आज गर्व महसूस कर रहा है। किसान (अन्नदाता)मजबूत तो उत्तराखंड मजबूत l

सुनील सैनी ने यह भी बतायासमस्त कृषक जिनके पास कृषि योग्य भूमि है, तथा अन्य किसी स्तर से कोई सरकारी पेंशन न पा रहें हो ऐसे पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में रू0 6000 (रूपये छः हजार मात्र) प्रति वर्ष की धनराशि रू0 2000 (दो हजार रूपये मात्र) की तीन समान किश्तों में डी0बी0टी0 के माध्यम से स्थानान्तरित किया जा रहा है। जिससे कृषक समय से खाद एवं बीज क्रय कर पायेगें तथा उन्हें साहूकारों अथवा अन्य हेतु निर्भर नहीं रहना होगा।
सुनील सैनी ने मुख्यमंत्री प्राकृतिक कृषि योजना के बारे में बताया मुख्यमंत्री प्राकृतिक कृषि योजना का उद्देश्य उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है।

इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में 6400 हेक्टेयर क्षेत्रफल में ‘जीरो इनपुट’ व रसायनमुक्त खेती की जाएगी और 8400 मेट्रिक टन रसायन मुक्त प्राकृतिक उत्पादों की पैदावार होगी।

यह योजना न केवल प्रदेश के किसान भाइयों की आय दोगुनी करेगी बल्कि हमारी मृदा को भी रसायनमुक्त बनाएगी।
धामी सरकार अन्नदाताओं (किसान)को खुशहाल और मजबूत बनाने के लिए समय-समय पर अनदाताओं के हित के फैसले ले रही है अन्नदाता (किसान) भाई मजबूत होगा तो उत्तराखंड मजबूत होगा l
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार आपने किसान भाइयों के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed