Tue. Apr 7th, 2026

*हरिद्वार पुलिस*

*SSP हरिद्वार के निर्देशन में चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज: पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा किया गया डायवर्जन रूट का किया स्थलीय निरीक्षण*

आगामी चारधाम यात्रा सीजन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा यातायात व्यवस्थाओं को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु 4.2 डायवर्जन एवं जगजीतपुर एसएम चौक से बैरागी कैंप तक प्रस्तावित डायवर्जन मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि डायवर्जन मार्ग का निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए तथा मार्ग को मानकों के अनुरूप सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जाए, जिससे यात्रा अवधि के दौरान यातायात का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *