Thu. Sep 24th, 2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में नागरिक उड्डयन और हेली सेवाओं के विकास हेतु राज्य में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम स्थानों को वायु और हेली सेवाओं से जोड़ा जा रहा है तथा उड़ान योजना के अंतर्गत गौचर, जोशियाडा, पिथौरागढ़, मुनस्यारी आदि दूरस्थ स्थानों के लिए वायु सेवाएँ संचालित की जा रही है। इसी को दृष्टिगत युकाडा द्वारा एक गीत तैयार किया गया है, जिसे बुधवार को मुख्यमंत्री आवास के सभागार में लॉन्च किया गया।

इस गीत के गीतकार एवं गायक श्री भूपेन्द्र बसेडा है और श्री राकेश भट्ट द्वारा गीत को संगीतबद्ध किया गया है, गीत में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है कि उनके द्वारा नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में आम जनमानस की सुविधा के लिए विशिष्ट कार्य किए जा रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed