*कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार*
*”ऑपरेशन प्रहार”अभियान’के तहत नशा बेचने वालों पर औषधि निरीक्षक/ज्वालापुर पुलिस का लगातार प्रहार*
*SSP हरिद्वार के आदेशानुसार नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई*
*01आरोपित को अवैध मन:प्रभावी स्वापक औषधि के साथ धरा*
*आरोपित के कब्जे से अवैध नशीले कैपसूल/टेबलेट बरामद*
पुलिस मुख्यालय देहरादून उत्तराखण्ड द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कुशल निर्देशन/प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेत्तृव में मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना स्तर पर नशा बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु टीमें गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
दिनांक 22-09-2026 को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी की एक व्यक्ति रूकमणि गार्डन राजलोक कॉलोनी में वहां पर काम करने वाले मजदूरों को नशे की गोलिया बेचने जा रहा है पुलिस टीम द्वारा मुखवीर की सूचना पर यकीन कर मौके पर रवाना हुए व औषधि निरीक्षक हरीश सिंह को भी मौके पर पहुंचाने हेतु द्वारा मोबाइल फोन से अवगत कराया मुखवीर के बताएनुसार एक व्यक्ति रुकमणी गार्डन कालोनी सीफील्ड स्कूल के पास आता दिखाई दिया पुलिस टीम द्वारा घेर घोंटकर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया नाम व पता पूछने पर जिसने अपना नाम मौ0 सैफ अली पुत्र नफीस निवासी ग्राम सराय कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को मय 55 कैपसूल Acetaminophen/tramadol hydrochloride/40 tablet alprazolam.5 mg के साथ हिरासत में लिया गया।
आरोपित के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम व पता आरोपित*
मौ0 सैफ अली पुत्र नफीस निवासी ग्राम सराय कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।
*बरामदगी का विवरण*
1-55 (dicyclomein hydrochloride/tramadol hydrochloride/acetaminophen capsule)
2-40 tablet alprazolam
*पुलिस टीम-*
1-प्रभारी चौकी बाजार उ0नि0 पुष्कर चौहान
2-कांस्टेबल अंकुर चौधरी
3-कांस्टेबल दिनेश कुमार
*औषधि निरीक्षक*
हरीश सिंह
