Tue. Sep 22nd, 2026

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड के श्री केशव नेगी जी की गिरफ्तारी के संबंध में आज दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी से वार्ता हुई।

श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होगी। पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी।

साथ ही केशव नेगी जी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी बात कर उन्हें हर संभव सहायता हेतु आश्वस्त किया। हमारी सरकार देश भर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *