Mon. Sep 21st, 2026

जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई*

*उत्तराखण्ड में 15 सितंबर की जगह 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन*

*हरिद्वार, 21 सितंबर 2026*

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल संचालन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य अंतिम चरण में है तथा मतदाता सूची का जो अंतिम प्रकाशन पूर्व में 15 सितंबर को होना था, उसकी तिथि बढ़ाकर अब 3 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।
बैठक के दौरान उन्होंने फॉर्म 6, 7 और 8 के निस्तारण (डिस्पोजल) के संबंध में विस्तृत जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रदान की।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है, जिसके  परिणामस्वरूप यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि शेष कार्य को भी पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित कराया जायेगा।
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित कराया जा रहा है।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता, बालेश्वर सिंह (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार), सतीश कुमार दुबे कांग्रेस, कैलाश प्रधान प्रदेश सचिव कांग्रेस,राजीव गर्ग सीपीआई (एम), राजेंद्र चौधरी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *