Tue. Sep 1st, 2026

खटीमा । सोमवार रात्रि व मंगलवार दिन में लगातार बारिश होने से खंकरा नदी का जल स्तर बढ़ने से वनगवाँ गाँव में जलभराव की स्थिति हो गई।गांव के लगभग 20 परिवार जल भराव की जद में आ गए।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने प्रशासन, एसडी आरएफ,पुलिस,खाद्य विभाग को मौके पर भेजा। एसडीआरएफ,पुलिस,प्रशासन की टीम ने गांव वालों की मदद से 07 परिवारों को वनगंवा गांव से राहत शिविर प्राइमरी विद्यालय रघुलिया में विस्थापित कर दिया,और परिवारों को भी रघुलिया विद्यालय में विस्थापित कार्य गतिमान है।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी प्राथमिक विद्यालय रघुलिया पहुंचे व जल भराव प्रभावित परिवारों से मिले ।मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि जब तक जल भराव की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती प्रशासन द्वारा भोजन,पानी आदि सभी सुविधाएं मुहैय्या कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन व खाद्यरसद विभाग के अधिकारियों को शिविर में सभी व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश मौके पर दिए।

जिलाधिकारी ने सभी लोगों से संयम बनाए रखने के साथ ही कहा कि लगातार बारिश हो रही है समय से रात्रि होने से पहले शिविर में आ जाएं ताकि किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।उन्होंने प्रशासन, एसडीआरएफ,पुलिस की टीमों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *