Tue. Sep 1st, 2026

ककड़िया नाले में डूबने से 3 वर्षीय बालिका की मृत्यु पर आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने जताया गहरा शोक

भीमताल। भीमताल बाईपास से लगे ककड़िया नाले में डूबने से ग्राम बानना निवासी श्री भुवन राम जी की सुपुत्री कुमारी पीहू के निधन की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त हुई।

कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि इस दुःखद घटना से मन अत्यंत व्यथित है। दुःख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

श्री कौशिक ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी से वार्ता कर घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन को घटना के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *