Mon. Aug 31st, 2026

अखिल भारतीय समाचारपत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन 1 सितंबर को हरिद्वार में

हरिद्वार। अखिल भारतीय समाचारपत्र एसोसिएशन, उत्तराखंड इकाई का प्रांतीय अधिवेशन एवं वरिष्ठ सम्पादक सम्मान समारोह 1 सितंबर 2026 को हरिद्वार में आयोजित होगा।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा ने बताया कि अधिवेशन प्रेस क्लब सभागार, देवपुरा में दोपहर 11 बजे से प्रारंभ होगा। अधिवेशन में प्रदेश भर के साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक समाचार पत्रों के 250 से अधिक संपादक भाग लेंगे।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर स्वामी श्री करौली शंकर महादेव, कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक, महानिदेशक सूचना एवं लोकसंपर्क श्री बंशीधर तिवारी, उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह गांधी तथा श्री गंगा सभा अध्यक्ष श्री नितिन गौतम मौजूद रहेंगे।
शर्मा ने बताया कि अधिवेशन में पत्रकार कल्याण कोष, पेंशन योजना, अधिमान्यता की समस्याओं और छोटे समाचार पत्रों के विज्ञापन सहित कई प्रस्तावों पर चर्चा के साथ ही वर्तमान दौर में समाचारपत्रों की भूमिका पर चर्चा होगी।
इस मौके पर वरिष्ठ सम्पादकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *