Fri. Aug 28th, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने लोकल फॉर वोकल को दिया बढ़ावा,लोहियाहैड में पैदल चलकर रवि के स्टॉल पर खाई टिकी।

खटीमा  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को धरातल पर बढ़ावा देते हुए एक अनूठी पहल की। मुख्यमंत्री लोहियाहैड में पैदल चलकर आम जनता के बीच पहुंचे और वहां प्रसिद्ध रवि स्टॉल पर रुककर टिकी खाई। उनकी इस सादगी ने स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया और छोटे व्यवसायियों को प्रोत्साहित करने का एक मजबूत संदेश दिया।

टिकी का स्वाद लेने के साथ ही मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से बेहद आत्मीय माहौल में बातचीत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों और छोटे व्यवसायियों को बढ़ावा देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोकल फॉर वोकल केवल एक नारा नहीं,बल्कि हमारे राज्य और देश की आत्मनिर्भरता का प्रमुख स्तंभ है। जब हम स्थानीय दुकानों और उत्पादों को अपनाएंगे,तभी हमारे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्वरोजगार को सीधी प्रेरणा मिलेगी।

मुख्यमंत्री को पैदल चलकर आते देख स्थानीय लोगों और व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों और दुकानदारों ने मुख्यमंत्री के इस सहज व्यवहार और स्थानीय व्यवसायों के प्रति उनके इस समर्थन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *