Wed. Aug 26th, 2026

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश के ग्राम सभा भुट्टोवाला के वार्ड नं0-3, में बंगला नाला के ऊपर 30 मीटर स्पान पी०एस०सी० गर्डर पुल निर्माण किये जाने हेतु ₹ 3.16 करोड़ की योजना, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत चंडाक बांस आंवलाघाट गंगोलीहाट मोटर मार्ग व रामगंगा नदी में 60 मी स्पान 1.50 मी० लेन स्टील गर्डर मोटर सेतु निर्माण किये जाने हेतु ₹ 15.30 करोड़ की योजना तथा राज्य योजना अन्तर्गत जनपद उधमसिंहनगर के विधान सभा क्षेत्र खटीमा में मेलाघाट मेन रोड से बग्घा कालोनी होते हुए मयुर विहार सेक्टर-2, 3 वार्ड नं0-09 शीर्ष मार्ग का इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा पुर्ननिर्माण किये जाने हेतु ₹ 3.05 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा एस०डी०आर०एफ० के 108 कार्मिकों को महाकुम्भ मेला-2025 के सकुशल निष्पादन हेतु पुरुस्कार स्वरूप ₹ 05 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद चम्पावत के देवीपूरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देचमार तहसील पाटी में मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण हेतु ₹ 9.80 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए पेयजल निगम को कार्यदायी संस्था नामित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने प्रदान किया केन्द्रीय वेतनमान में पेंशन प्राप्त कर रहे सार्वजनिक निकाय/उपक्रमों के पेंशनरों को मंहगाई भत्ते की मौजूदा दर को बढाये जाने का अनुमोदन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा छठवें केन्द्रीय वेतनमान में पेंशन प्राप्त कर रहे सार्वजनिक निकाय/उपक्रमों के सिविल/पारिवारिक पेंशनरों को इस शर्त के अधीन मंहगाई राहत की दर दिनांक 01.01.2025 से 252 प्रतिशत, दिनांक 01.07.2025 से महंगाई राहत दर 257 प्रतिशत, तथा दिनांक 01.01.2026 से 262 प्रतिशत प्रतिमाह किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *