Tue. Aug 25th, 2026

रूद्रपुर  जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल ने बताया कि जनपद के बेरोजगार पुरूष अभ्यर्थियों को Terrier Security Services (India) Pvt. Ltd.Gujarat कम्पनी में विशेष सुरक्षा गार्ड के 200 पदों पर रोजगार प्रदान करने हेतु प्लेमैंट अधिकारियों के माध्यम से शिविरों का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि 29 अगस्त को 10 बजे से नगर सेवायोजन कार्यालय, निकट आईटीआई युवक काशीपुर, 31 अगस्त को 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय रूद्रपुर व 01 सितम्बर को 10 बजे से विकास खण्ड कार्यालय सभागार खटीमा में शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि उक्त पद हेतु शैक्षिक योग्यता 12वीं/स्नातक उत्तीर्ण, आयु 19 से 25 वर्ष तथा न्यूनतम लम्बाई 172 सेमी. होनी चाहिए। उन्होने बताया कि एनसीसी सर्टिफिकेट धारक व स्पोर्ट पर्सन को वरीयता दी जायेगी। शिविर में चयनित अभ्यर्थियों की 6 से 8 सप्ताह का निःशुल्क प्रशिक्षण वड़ोदरा गुजरात में दिया जायेगा। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षाणार्थियों को 10 हजार स्टाईपेन्ट, निःशुल्क आवास, वर्दी तथा रियायती मूल्य पर भोजन की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। प्रशिक्षण उपरान्त कम्पनी द्वारा नौकरी के दौरान 38 हजार रूपया प्रति माह वेतन एवं अन्य सुविधाए दी जायेगीं। उन्होने बताया कि उक्त सुरक्षा गार्ड पद हेतु उल्लेखित शैक्षिक योग्यता के इच्छुक केवल पुरूष अभ्यर्थी अपने समस्त मूल शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्रों व छायाप्रतियों एवं एक फोटो के साथ स्वयं के व्यय पर उक्त भर्ती शिविरों में प्रतिभाग कर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *