Thu. Aug 20th, 2026

मानसून की दृष्टिगत जनपद में कोई भी घटना गठित होने पर सभी अधिकारी द्वारा आपसी समन्वय के साथ कार्य करे विनय रोहिला

भारी वर्षा के कारण जिन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है,तो संबंधित अधिकारी जलनिकासी के लिए तत्परता से कार्यवाही करना सुनिश्चित करे

लोक निर्माण विभाग को एक सप्ताह के भीतर सभी बंद नाला नालियों को खोलने के दिए निर्देश

मानसून की दृष्टिगत डेंगू की रोकथाम के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करे सभी अधिकारी तथा किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति न होने पाए

बैठक में कई विभागीय अधिकारी उपस्थित न होने पर कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के दिए निर्देश

उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन द्वारा क्षेत्रवासियों की समय सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्परता से निस्तारण करने के दिए निर्देश

हरिद्वार,    राज्य आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री विनय कुमार रोहिला की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार, रुड़की में मानसून के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन तैयारियों की विभागवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में किसी भी आपदा की स्थिति में सभी विभाग आपसी समन्वय, त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।
राज्य मंत्री ने कहा कि भारी वर्षा के कारण जिन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है, वहां संबंधित विभाग तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। नगर निगम, सिंचाई विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने तथा शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि जनपद में बंद पड़े सभी नाला-नालियों को एक सप्ताह के भीतर खोलने की कार्रवाई हर हाल में पूरी की जाए, ताकि वर्षा का पानी सुचारु रूप से निकासी हो सके और जलभराव की समस्या न बने।
मानसून के दौरान डेंगू की रोकथाम पर विशेष जोर देते हुए विनय कुमार रोहिला ने स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम तथा अन्य संबंधित विभागों को संयुक्त रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में बरसाती पानी एकत्र न होने पाए तथा नियमित साफ-सफाई, फॉगिंग और जनजागरूकता अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किए जाएं।
बैठक में कई विभागीय अधिकारी उपस्थित न होने पर राज्य मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिए।
बैठक में राज्य मंत्री विनय कुमार रोहिला ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर राज्य मंत्री विनय कुमार रोहिला ने “एक पौधा मां के नाम” अभियान के अंतर्गत नगर निगम परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।
उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए है कि सभी स्कूलों के परिसर में झाड़ियों/घास की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि छात्र छात्राओं को सर्पदंश का कोई भी खतरा न होने पाए तथा उन्होंने छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराए जा रहे मिड डे मील की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने जल निगम एवं जल संस्थान एवं सिंचाई विभाग को निर्देश दिए है कि नगर निगम,नगर पंचायत एवं नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत किसी भी सड़क को बिना विभागीय अनुमति के न तोड़ी जाए।उन्होंने सिवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों का मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए साथ ही जो सिवरेज की लाईने बंद एवं चौक हो रखी है,उन लाइनों को दूरस्त करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या बताई गई है,उन समस्याओं का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे तथा उन्होंने माननीय राज्य मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का हर हाल में पालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन, जलभराव की रोकथाम, डेंगू नियंत्रण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरी तत्परता के साथ लागू किया जाएगा।
इस अवसर पर मेयर रुड़की श्रीमती अनीता अग्रवाल,राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति,नगर आयुक्त रुड़की गोपाल राम बेनीवाल,जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत ,जनप्रतिनिधि ,स्थानीय लोग सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *