Tue. Aug 11th, 2026

रूद्रपुर -राजनैतिक दलों के साथ 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण 2026 की बैठक नोडल अधिकारी राजनैतिक दल/सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्यालय में आयोजित हुई।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि आगामी 31 अगस्त तक नोटिस/दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाना है। उन्होने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से एसआईआर में सहयोग करने की अपील की। उन्होने कहा निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण एक सत्त प्रक्रिया है, जिसमे किसी प्रकार से घबराने व पैनीक होने की जरूरत नही है। उन्होने सभी राजनैतिक दलों को नाम जोड़ने, नाम अपमार्जन करने व नाम संशोधन फार्म प्रारूप-9, 10, 11 भी राजनैतिक दलों को दिये।
बैठक में भाजपा से गजेन्द्र प्रजापति, कांग्रेस ललित बिष्ट, बसपा से विनोद कुमार गौतम, आप पार्टी से किरन पाण्डे विश्वास आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *