Sat. Aug 8th, 2026

पुलिस की तत्परता से परिजनों से मिली 2 वर्षीय बच्ची

आज सुबह लगभग 6:15 बजे मालवीय घाट पर गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को करीब 2 वर्षीय बच्ची अकेले घूमती हुई दिखाई दी। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि बच्ची काफी देर से अकेली घूम रही थी।

पुलिसकर्मियों ने तत्काल बच्ची को अपने संरक्षण में लिया और उसके माता-पिता की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद बच्ची के परिजनों को तलाश लिया गया।

बच्ची की पहचान रौनक, माता का नाम संतोष, निवासी छछरपुर, बड़ौत, बागपत (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। आवश्यक सत्यापन के बाद बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *