Thu. Jul 30th, 2026

रूद्रपुर । सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ममता पंत ने बताया कि मा0 उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के क्रम में मा0 जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 02 अगस्त रविवार को गांधी भवन पंतनगर विश्वविद्यालय में माननीय मुख्य न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय नैनीताल उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रातः 9.30 बजे से सांय 04 बजे तक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ममता पंत ने बताया कि बहुउद्देशीय शिविर में विभागीय स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की निः शुल्क प्रचार सामग्री व फार्म आंवटित कर, पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण कर, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, बौना पेंशन, आधार कार्ड आदि से संबधित लाभ दिलाया जायेगा और परिवार रजिस्टर की नकल एवं अन्य सुविधाये भी उपलब्ध कराई जायेगी। श्रम विभाग की और से निःशुल्क सामग्री वितरित कर, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, मजदूरों का पंजीकरण भी किया जायेगा। समाज कल्याण विभाग द्वारा सभी केंद्र एवं राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं से आमजन को लाभान्वित किया जायेगा। उन्होने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य विभाग/मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सहयोग से निःशुल्क ओपीडी के माध्यम से आम जनता को चिकित्सा सुविधा एवं दवाईया उपलब्ध करायी जायेगी तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा पात्र व्यक्तियों के विकलांगता प्रमाण पत्र भी बनाये जायेगे। शिविर मे प्राधिकरण की ओर से लगाये गये स्टॉल पर विभिन्न कानूनों की व स्थाई लोक अदालत के लाभ एवं भूमिका की जानकारी उपलब्ध करवाकर, निशुल्क कानूनी सहायता आदि की जानकारी दी जायेगी तथा नालसा व उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के ऑनलाइन विधिक सहायता पोर्टल की जानकारी उपलब्ध करवाकर, जागरूक किया जायेगा। उन्होने कहा है कि समस्त विभाग अपने साथ कम्प्यूटर, प्रिंटर आदि उपकरण (यथा आवश्यक) साथ लेकर आयें जिससे कि शिविर में उपस्थित पात्र व्यकितयों की समस्या का शिविर स्थल पर तत्काल निराकरण किया जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *