Fri. Jul 17th, 2026

*जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन*

जनपद के प्रतिभाशाली ग्रामीण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST)-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा संचालित नवोदय विद्यालयों में आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण, पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा, छात्रावास, आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभिभावक एवं विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in⁠ , https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों का समय रहते ऑनलाइन पंजीकरण कराएं ताकि कोई भी पात्र एवं मेधावी विद्यार्थी इस सुनहरे अवसर से वंचित न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *