Thu. Jul 16th, 2026

ज्वालापुर वार्ड 60 की समस्याओं के समाधान को लेकर पार्षद आकर्षिका शर्मा ने रामानंद कॉलेज जाने वाली सड़क का दौरा कर मरम्मत कार्य के लिए निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मिलकर सड़क मरम्मत कार्य में तेजी लाने और जल्द से जल्द इसे पूरा कराने का आश्वासन दिया, ताकि विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान पार्षद आकर्षिका शर्मा ने कौशिक एन्क्लेव स्थित पार्क का भी जायजा लिया। स्थानीय निवासियों ने पार्क में फैली गंदगी और बच्चों के लिए झूलों की कमी की समस्या उनके समक्ष रखी। इस पर उन्होंने पार्क की नियमित सफाई कराने तथा बच्चों के लिए नए झूले जल्द लगवाने का आश्वासन दिया।

पार्षद ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed