Mon. Jun 29th, 2026

टिहरी गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र देवप्रयाग में प्राप्त सभी गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने इस उपलब्धि पर विधानसभा देवप्रयाग क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सभी सुपरवाइजरों, बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी ने समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया है। यह निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 का उद्देश्य निर्वाचक नामावली को अद्यतन एवं शुद्ध बनाना है, जिससे प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रभावी ढंग से प्रयोग कर सके। इस कार्य में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और टीम भावना सराहनीय रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *