Fri. Jun 26th, 2026

कोतवाली बहादराबाद

नशा मुक्त समाज के संकल्प के साथ हरिद्वार पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही

ऑपरेशन प्रहार 2026 के तहत बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन

03 किलो 946 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर पुलिस ने दबोचा

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार 2026” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के नेतृत्व, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में बहादराबाद पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर दबोचा।

दिनांक 26.06.2026 को गश्त एवं चेकिंग के दौरान पुराना पावर हाउस, बहादराबाद क्षेत्र से एक व्यक्ति को 03 किलो 946 ग्राम अवैध गांजा के साथ दबोचा गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही जारी।

नाम पता आरोपित
कुर्बान पुत्र जाकिर निवासी- बेडपुर, थाना कलियर, हरिद्वार

बरामदगी
03 किलो 946 ग्राम अवैध गांजा

पुलिस टीम
1. उ0नि0 विकास रावत, प्रभारी चौकी कस्बा बहादराबाद
2. ⁠का0 शाह आलम
3. ⁠पीआरडी अमजद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *