Sat. Jun 20th, 2026

*खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय का नवीन पते पर स्थानांतरण*

*जनपदीय कार्यालय को शिवालिक नगर से रोशनाबाद स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर परिसर में किया गया स्थानांतरित*

*19 जून 2026 से नवीन पते से संचालित हो रहा है कार्यालय*

*हरिद्वार ।सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि कार्यालय आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड, देहरादून के आदेश के क्रम में जनपदीय कार्यालय को नवीन स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश प्राप्त हुए थे।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 19 जून 2026 को खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, हरिद्वार के जनपदीय कार्यालय को एस-506, निकट अटल वाटिका चौक, बहादराबाद रोड, शिवालिक नगर, हरिद्वार से स्थानांतरित करते हुए एएनएम ट्रेनिंग सेंटर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय के पीछे, रोशनाबाद, हरिद्वार परिसर में स्थापित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि आज दिनांक 19 जून 2026 से कार्यालय नवीन पते से ही संचालित किया जा रहा है।
कार्यालय का नवीन पता इस प्रकार है:
कार्यालय खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद हरिद्वार,सी/ओ एएनएम ट्रेनिंग सेंटर,CMO कार्यालय के पीछे, रोशनाबाद, हरिद्वार, पिन-249403
उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन से अनुरोध किया है कि भविष्य में विभागीय कार्य हेतु नवीन पते पर ही संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *