Fri. Jun 19th, 2026

जसपुर। क्षेत्र के लोगों की अब इंतजार की घड़ियां खत्म होती नजर आ रही है उत्तराखंड सरकार ने जसपुर के नए रोडवेज बस अड्डे पर फेयर स्टॉपज के साथ बसों को रुकने एंव संचालन शुरू करने के आदेश दिये है साथ ही सहायक यातायात निरीक्षण कार्मिक की डयूटी लगाई गई है।

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) विनय रुहेला ने बताया कि उनके अथक प्रयास से यह संभव हो पाया कि विधानसभा क्षेत्र जसपुर के लोगों की वर्षों पुरानी रोडवेज बस अड्डे की समस्या को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखकर जसपुर निवासियों की रोडवेज बस अड्डा न होने की वजह से हो रही परेशानियों से अवगत कराया था। इस समस्या को सीएम ने गंभीरतापूर्वक ध्यान देते हुए रोडवेज बस अड्डे की स्थापना के लिए उत्तराखंड परिवहन सचिव को आदेश किये और ग्राम गांगूवाला में वीएसबी इंटर कॉलेज के पीछे स्थित भूमि को रोडवेज वस अड्डे निर्माण हेतु परिवहन विभाग को स्थानांतरित किया गया। श्री रुहेला ने बताया कि 4 जून 2026 को उत्तराखंड परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर ग्राम गांगृवाला में रोडवेज बस अड्डे की कार्रवाई पूर्ण होने तक रोडवेज बसों को रोकने एवं संचालन की व्यवस्था करने की मांग की थी। जिसमें उत्तराखंड परिवहन मंत्री के निर्देशानुसार महाप्रबंधक ने शासनादेश जारी कर उनको अवगत कराया कि जसपुर के नए रोडवेज बस अड्डे की कार्रवाई पूर्ण होने तक प्रस्तावित स्थाल पर फेयर स्टपिज के साथ बसो के संचालन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि अब क्षेत्र वासियों को परेशान होने की कोई जसरत नहीं है अब वीएसबी इंटर कॉलेज जसपुर के पीछे स्थित प्रस्तावित स्थल से स्टॉपज के साथ ही रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। शासन ने परिवहन विभाग से जसपुर के नए रोडवेज बस अड्डे के निर्माण हेतु डीपीआर तैयार कर भेजने के आदेश दिए है। अब रोडवेज बस अड्डे के निर्माण हेतु शीध ही धनराशि भी स्वीकृत हो जाएगी। राज्य मंत्री विनय रुहेला ने जसपुर रोडवेज बस अड्डे पर बसों के रोकने एंव संचालन होने पर मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री का जसपुर की जनता की ओर से आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *