Fri. Jun 19th, 2026

जिला सैनिक परिषद की द्वितीय त्रैमासिक बैठक संपन्न, पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

शहीद स्मारक, अतिक्रमण हटाने एवं सैनिक हितों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश

हरिद्वार।‘जिला सैनिक परिषद’ की द्वितीय त्रैमासिक बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक, पूर्व सैनिक, सैनिक विधवाएं एवं जनपद के 06 ब्लॉक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने शहीद स्मारक हेतु भूमि चिन्हांकन के संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता करने, लालढांग बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने, पूर्व सैनिकों की पत्नियों के नाम अभिलेखों में दर्ज कराने एवं अवैध निर्माण से जुड़े मामलों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित विभागों एवं जिला सैनिक कल्याण को दिए गए। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि पूर्व सैनिकों से जुड़े मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर डॉ० सरिता पंवार (से०नि०) द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों का स्वागत करते हुए पूर्व त्रैमासिक बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा प्रस्तुत की तथा अब तक की गई कार्यवाही से अवगत कराया गया ।                इस दौरान अध्यक्ष महोदय से आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्राप्त किए गए।
बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर डॉ० सरिता पंवार (से०नि०) द्वारा सभी अधिकारियों एवं अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय हरिद्वार के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed