Wed. Jun 17th, 2026

20 जून को ग्राम घेंघड़ में आयोजित होगा ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम

उप जिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया करेंगे अध्यक्षता

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत विकासखण्ड जखोली के ग्राम घेंघड़ में 20 जून (शुक्रवार) को प्रातः 11:00 बजे से जनसमस्या निवारण हेतु ग्रामीणों के साथ बैठक (जन संवाद कार्यक्रम) का आयोजन किया जाएगा।
उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक (जन संवाद) में सभी विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करना है।
उप जिलाधिकारी जखोली ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभागीय अधिकारियों से अपील की है कि ससमय ग्राम घेंघड़ में स्वयं उपस्थित हों या अपने अधिकृत प्रतिनिधि को बैठक में अनिवार्य रूप से भेजें।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि इस पहल से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और अपनी शिकायतों के समाधान के लिए मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *