Mon. Jun 15th, 2026

विधायक आशा नौटियाल ने किया जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के साथ अगस्त्यमुनि के निर्माणाधीन बाईपास का निरीक्षण, सुदृढ़ ड्रेनेज व्यवस्था के दिए निर्देश।

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के साथ अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन बाईपास मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा मानसून के दृष्टिगत जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया गया। विधायक ने निर्माणाधीन बाईपास के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि सुदृढ़ एवं वैज्ञानिक ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव,आवासीय भवनों की सुरक्षा एवं सड़क क्षति जैसी समस्याओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी सड़क परियोजना की दीर्घकालिक उपयोगिता के लिए प्रभावी जल निकासी व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है।
विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि अगस्त्यमुनि बाईपास के निर्माण से नगर क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा, आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनेगा तथा स्थानीय जनता और चारधाम यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *