Thu. May 21st, 2026

यातायात पुलिस हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में हरिलोक तिराहा पर यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए वाहनों में लगी ब्लैक फिल्म तथा अनाधिकृत हूटर के खिलाफ सघन कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई तथा वाहनों से मौके पर ही ब्लैक फिल्म एवं अनाधिकृत हूटर हटवाए गए।

हरिद्वार पुलिस की अपील वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें।

वाहनों में अनाधिकृत हूटर, ब्लैक फिल्म एवं अन्य अवैध मॉडिफिकेशन का प्रयोग न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *