Tue. May 19th, 2026

जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की माह मार्च की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में लीड बैंक मैनेजर मनीष मिश्रा द्वारा वित्तीय समावेशन एवं वित्तीय साक्षरता से संबंधित जनपद टिहरी गढ़वाल की प्रगति को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। उन्होंने अवगत कराया कि क्रिसिल फाउंडेशन के साथ समझौते के तहत प्रारंभिक चरण में विकासखंड थौलधार, प्रतापनगर एवं देवप्रयाग में वित्तीय साक्षरता कैंप आयोजित किए गए।

मार्च 2026 तिमाही में आयोजित 368 फाइनेंशियल लिटरेसी कैंपों में कुल 7106 लोगों ने प्रतिभाग किया। वहीं वार्षिक ऋण योजना (Annual Credit Plan) के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की प्रगति भी बैठक में प्रस्तुत की गई।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत निर्धारित 650 ऋण लक्ष्यों के सापेक्ष 755 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया, जो निर्धारित लक्ष्य से अधिक रहा। इस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए 203 निरस्त आवेदनों का रिजेक्शन ऑडिट कर उसकी रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में अवगत कराया गया कि ग्रामीण अवस्थापना एवं स्वयं सहायता समूहों की बैंक लिंकिंग सहायता योजना के अंतर्गत निर्धारित 1520 लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण किया गया।

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा वर्ष 2025-26 में कुल 15 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 389 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इनमें से 321 प्रशिक्षणार्थियों ने स्वरोजगार प्रारंभ किया, जिनमें 239 ने बैंक ऋण की सहायता से तथा 82 ने स्वयं के संसाधनों से रोजगार शुरू किया।

बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, आरबीआई से रजनीश सैनी, यूजीबी ब्रांच मैनेजर अनिल कुमार, डीसीबी के डीजीएम चिराग बिष्ट, एक्सिस बैंक से प्रदीप तिवारी, बंधन बैंक से आशुतोष बथवाल, यूको बैंक से साक्षी राणा, नैनीताल बैंक से सिद्धार्थ शर्मा, इंडियन बैंक से एस एस राणा, पर्यटन अधिकारी एस एस राणा, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराडी सहित अन्य बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *