Thu. Apr 23rd, 2026

हरिद्वार।  उत्तराखण्ड शासन, कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग, देहरादून के स्थानान्तरण आदेश के अनुपालन में हर गिरि, डिप्टी कलेक्टर, देहरादून का स्थानान्तरण डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार के पद पर किया गया है।
उक्त आदेश के क्रम में हर गिरि द्वारा दिनांक 22 अप्रैल 2026 को अपराह्न में डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार के पद पर योगदान आख्या प्रस्तुत कर दी गई है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश निर्गत करते हुए हर गिरि, डिप्टी कलेक्टर को डिप्टी कलेक्टर (मुख्यालय), हरिद्वार के पद पर तैनात किया गया है। हर गिरि, डिप्टी कलेक्टर (मुख्यालय) के रूप में, मनीष कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर (मुख्यालय) द्वारा कलक्ट्रेट से संबंधित सम्पादित समस्त कार्यों का निर्वहन करेंगे।
इसके अतिरिक्त, हर गिरि को अग्रिम आदेशों तक अपर उप जिलाधिकारी, रुड़की एवं डिप्टी कलेक्टर (न्यायिक), रुड़की के न्यायिक कार्यों के निर्वहन हेतु नामित किया गया है। इसके लिए हर गिरि को कोई अतिरिक्त वेतन/भत्ता देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *