Tue. Apr 7th, 2026

टिहरी गढ़वाल । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने किया ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने आज मंगलवार को नई टिेहरी में स्थापित वेयरहाउस मैं रखें ईवीएम एवं वीवीपैट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रिकॉर्ड के रख-रखाव, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने एफएलसी हॉल, डबल लॉक सिस्टम सहित वेयरहाउस के विभिन्न ब्लॉकों का भी जायजा लिया और व्यवस्थाओं की स्थिति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में तैनात सुरक्षा व्यवस्थाओं, फायर सेफ्टी उपकरणों तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया जा सके।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए वेयरहाउस की सभी व्यवस्थाओं को समय-समय पर जांचते हुए आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराए जाएं।

निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विशाल चौहान, तहसीलदार धीरज राणा, बीजेपी प्रतिनिधि जयेंद्र पंवार, कांग्रेस प्रतिनिधि गबर सिंह, निर्वाचन से जवाहर सिंह, देवेंद्र कुमार, मनोज भट्ट आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *