Sat. Feb 28th, 2026

*कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार*

*SSP हरिद्वार द्वारा घोषित ₹5000/-के नाबालिग के अपहरण करने वाले ईनामी को धर दबोचा*

*नाबालिग बालिका को सकुशल किया बरामद*

*नाबालिग बालिका का अपहरण/दुष्कर्म करने वाले आरोपी को धर दबोचा*

*परिजनों/आमजन द्वारा हरिद्वार पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा कर धन्यवाद किया*

दिनांक 23/02/2026 वादिया काल्पनिक नाम सुनीता निवासी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार की नाबालिग को दिनांक 22/02/26 को नामजद आरोपी जावेद द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा तत्काल नाबालिग बालिका की बरामदगी/आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया व अपहरण करने वाले नामजद आरोपी के दिनांक 26/02/2026 को ₹5000/- का ईनाम घोषित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा तत्काल नाबालिग बालिका की बरामदगी/ईनामी आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर टीमो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

टीमो द्वारा तत्काल वादिया के परिजनों से सम्पर्क कर मौके पर पहुंचकर इलेक्ट्रानिक माध्यम से आस पास जानकारी/पूछताछ कर मुखवीर ख़ास को क्षेत्र में सक्रिय किया गया।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया/अन्य के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर गैर प्रांत/अन्य संभावित स्थानों पर लगातार दविश दी गई

दिनांक 28/02/2026 को मुखवीर ख़ास की सूचना पर आरोपी आलम उर्फ जावेद पुत्र सफदर निवासी इक्कड खुर्द थाना पथरी जनपद हरिद्वार को हरि लोक तिराहे से इक्कड जाने वाले रास्ते से पकडा गया।

नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर बाद आवश्यक कार्रवाई कर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

*नाम व पता आरोपी*

आलम उर्फ जावेद पुत्र सफदर निवासी इक्कड खुर्द थाना पथरी जनपद हरिद्वार।

*पुलिस टीम*

1-प्रभारी चौकी बाजार उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल

2-उप निरीक्षक ललिता चुफाल

3-कांस्टेबल नवीन छेत्री

4-कांस्टेबल अंकुर चौधरी

5-कांस्टेबल अरुण कोटनाला

6-महिला कांस्टेबल पूनम भट्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *