Wed. Feb 25th, 2026

*पथरी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, मनचंदा हर्बल कंपनी में विशेष प्रशिक्षण आयोजित*

पथरी थाना क्षेत्र में स्थित *मनचंदा हर्बल प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड* में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र की महिलाओं को विभिन्न कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें।

इस अवसर पर कंपनी के स्वामी एवं डायरेक्टर सावन कुमार ने उपस्थित जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा महिलाओं के हितों की सुरक्षा, जागरूकता एवं प्रशिक्षण के लिए निरंतर किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी प्रावधानों तथा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आत्मविश्वासी बनाने के साथ-साथ समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *