हरिद्वार। नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कार्यभार सम्भालने से पूर्व हरकी पौडी पहुंचकर मां गंगा का पूजन करते हुए आशीवार्द प्राप्त किया।
जिसके पश्चात उन्होंने अपने कार्यालय पहुंचकर एसएसपी का कार्यभार सम्भाला।
जिसके पश्चात एसएसपी ने सीसीआर टॉवर में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता जनपद हरिद्वार में कानून व्यवस्था, अपराध पर अंकुश लगाना,
यातायात व्यवस्था की सुदृढ करना, महिला सुरक्षा के अतिरिक्त आगामी आयोजित होने वाले कुंभ मेला-2027 में पुलिस बल को तैयार करना, नशा करने वालों और नशे का कारोबार करने वालों पर कडी कार्यवाही करना होगा।
इसके अलावा शहर में बढती ई रिक्शा की भारमार और हरकी पौडी क्षेत्र में भिखारियों की बढती संख्या को भी नियत्रित करते हुए उनको व्यवस्थित करना होगा।
कप्तान ने कहा कि कल होने जा रहे महाशिवरात्रि पर्व व स्नान के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गये है।
जनपद में जिन शिवालियों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड होती हैं वहां पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व उनको व्यवस्थति करने के लिए व्यापक बदोबस्त किये गये है। बता दें कि नवनियुक्त कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर को जनपद हरिद्वार के सम्बंध में अच्छी जानकारी है।
जोकि पूर्व में सीओ सिटी समेत एसपी पदों पर रहकर हरिद्वार में अपनी सेवाए दे चुके है।
