Tue. Mar 31st, 2026

*जिला स्तरीय अण्डर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*

*हरिद्वार,।  जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार, शबाली गुरुंग ने अवगत कराया कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड, देहरादून एवं जिला प्रशासन हरिद्वार के मार्गदर्शन तथा जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में बुधवार को जिला स्तरीय अण्डर-14 आयु वर्ग (बालक एवं बालिका) की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया, जबकि समापन अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक नौटियाल पार्षद नवोदय नगर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।

प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में अंशुमन ने प्रथम, चेतन कुमार ने द्वितीय तथा सक्षम द्विवेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में अमन कुमार प्रथम, रवि द्वितीय और जैश पाल तृतीय रहे। लम्बी कूद में चेतन कुमार ने पहला, देव ने दूसरा तथा शिवम कश्यप ने तीसरा स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ में अंशुमन प्रथम, शिवम कश्यप द्वितीय और देव तृतीय रहे। गोला फेंक में प्रियांशु कुमार पंडित ने प्रथम, अभिषेक ने द्वितीय तथा जैश पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में रिया प्रथम, वर्णिका परमार द्वितीय एवं अंशिका तृतीय रहीं। भाला फेंक में प्रशंसा ने प्रथम, मोहिनी ने द्वितीय और वाणी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में आरुषी सैनी प्रथम, गुनगुन द्वितीय तथा अलकिया तृतीय रहीं। गोला फेंक में प्रशंसा ने प्रथम, मोहिनी ने द्वितीय और तनिषी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद में आरुषी सैनी प्रथम, खुशी द्वितीय और गुनगुन तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक मंडल के सदस्य अनुराग सिंह धमान्दा, सोहनवीर सिंह, शुभम बोहरा,राजन राणा, अंकिता चौधरी एवं शिवानी नैथानी का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष पर्वतीय बंधु समाज देवेन्द्र सिंह कण्डारी, महासचिव मुकेश रावत, महामंत्री युवा मोर्चा भाजपा रामनिवास, उप क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *