Thu. Dec 25th, 2025

 महासभा संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की 165 वी जयंती को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा(पजी.) उत्तराखंड द्वारा ब्राह्मण रतन से सम्मान और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करा कर मनाया गया। मनमोहन शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी की आज दिनांक 25.12.2025 को प्रात: है 10:30 बजे श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी में महासभा के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती 165 वीं जयंती का शुभारंभ मंत्रोंचारण द्वारा दीप प्रज्वल्लित पूज्य महंत श्री 108 कृष्णागिरी जी महाराज, प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्माजी ,न्यायमूर्ति राजेश टंडन , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा जी, धर्माधिकारी जगदंबा प्रसाद सती थपलियाल जी,प्रदेश महासचिव उमाशंकर शर्मा, कथावाचक सुभाष चंद्र जोशी,संरक्षक सुरेंद्र शर्मा जी,वीरेंद्र प्रसाद ममगाई जी,आचार्य शशिकांत दुबे जी द्वारा सामूहिक रुप से किया और चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम जी एवं मालवीय जी के चित्रो पर पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर महासभा के महासचिव उमाशंकर शर्मा जी ने संचालन करते हुये महामना जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जी द्वारा बनारस हिंदू विश्व विद्यालय एवं गंगा महासभा हरिद्वार की स्थापना की गयी थी।इसके अलावा भी कई समाजिक कार्य किये।स्वागत श्रृखंला में प्रदेश कार्यकारणी,पदाधिकारियो द्वारा मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथियों व सामाजिक संस्थाओं ,समाज सेवियों एवं समस्त अतिथियो को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छ,आदि देकर सम्मानित किया गया।

उपस्थित समाज सेवियों,अतिथियो के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन,महासभा के संरक्षक,कथावाचक पं सुभाष जोशी जी द्वारा विभिन्न प्रश्नो के द्वारा किया गया।

जिसमें निम्न प्रतियोगियों-शारदा त्रिपाठी,सीताराम नौटियाल,सोनिया शर्मा सुधीर वर्मा,नरेश भाटिया,सुरंजना शर्मा मीनाक्षी,शिवानी शर्मा बीना शर्मा,रामप्रसाद गौतम,राम प्रसाद उपाध्याय,निकिता शर्मा ने भाग लेकर प्रश्नो के सही उत्तर दिये।

महासभा द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियो को मेडल और प्रमाण पत्र धर्माधिकारी जी द्वारा प्रदान कराये गये।

इस अवसर पर लोकप्रिय रायपुर विधायक उमेश शर्मा जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ,धर्माधिकारी जगदंबा प्रसाद सती जी एवं राधा कृष्ण थपलियाल जी, न्यायमूर्ति राजेश टंडन जी, संरक्षक सुरेंद्र शर्मा एवं सुभाष जोशी जी, विजेंद्र प्रसाद ममगाई जी,आचार्य शशिकांत दुबे जी,समर चंद्रवी जी, उदयवीर राम जी,राम प्रसाद गौतम जी,ने भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी की 165वीं जयंती पर विस्तार से जानकारी दी और उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए आह्वान किया और कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्योक्ष मनमोहन शर्मा ने महासभा द्वारा किए गए कार्यो की जानकारी दी और पंडित मदन मोहन मालवीय जी का जीवन परिचय देते हुए बताया की पंडित मदन मोहन मालवीय जी ने शिक्षा से लेकर धर्म समाज न्याय के प्रति कार्य कर समाज को नई दिशा देने का काम किया है,कई शिक्षण संस्थाओ को भी स्थापित किया है और समाज में अध्यक्ष ओर कुलपति के रूप में भी सेवा की है। नेपाली ब्राह्मण महासभा, शाकंभरी मंदिर समिति, ब्राह्मण महासंघ,श्री राम सेना,विद्वत ब्राह्मण महासभा,ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद,श्री नृसिंग कृपा धाम ने कार्यक्रम में भाग लेकर हमें गौरांवित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मनमोहन शर्मा, उमाशंकर शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, सत्येंद्र दीक्षित,संजय खंडूरी अरुण बाला शर्मा, नीलम शर्मा, प्रतिमा शर्मा, रेनू शर्मा,निकिता शर्मा, कल्याण चक्रवर्ती, गिरीश चंद्र उप्रेती, अतुल शर्मा,पं दिवाकांत दूबे,उमेश जिंदल,संजय गर्ग,बालेश कुमार,राकेश थपलियाल,सीताराम नौटियाल,पिंकी भगत सावित्री शर्मा,चंद्रमणि मिश्रा,जयकरण मिश्रा संजय शंकर जी,दिनेश शर्मा,विनोद शर्मा जी के साथ सैकडो प्रमुख जन से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *