Thu. Mar 5th, 2026

हरिद्वार। वार्ड 49 लक्कड़हारान के पार्षद प्रतिनिधि शिवम श्रोत्रिय ने भीषण गर्मी से जूझ रहे अपने वार्ड के सभी सफाई कर्मचारियों को ग्लूकोन-डी और रूहअफजा की बोतलें वितरित कीं।
यह पहल चिलचिलाती धूप में कड़ी मेहनत कर रहे सफाई कर्मियों को राहत प्रदान करने और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के उद्देश्य से की गई। श्रोत्रिय ने कहा कि सफाई कर्मचारी हमारी व्यवस्था के महत्वपूर्ण अंग हैं और इस गर्मी में उनकी सेहत का ध्यान रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *