Mon. Mar 2nd, 2026

हरिद्वार जिला बार संघ की ओर से जिला मुख्यालय रोशनाबाद स्थित अधिवक्ता कक्ष परिसर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला जज नरेंद्र दत्त उपस्थित हुए।

सोमवार को अधिवक्ता कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला जज नरेंद्र दत्त ने कहा कि यह पावन पर्व हमें सत्य धैर्य और प्रेम भाव का संदेश देता है जैसे प्रहलाद की आस्था और सत्य की विजय हुई वैसे ही समाज में न्याय और सत्य की स्थापना आवश्यक है । हमारा संविधान हमें सिखाता है कि विविधता में एकता ही भारत की शक्ति है । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील कुमार भसीन वह बाढ़ संघ सचिव विपिन द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर श्री भसीन ने होली का पर्व मनाएं जाने के संबंध में बताया।

जिला बार संघ के अध्यक्ष जस महेंद्र सिंह ने सभी न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं को होली की बधाई देते हुए कहा की होली का पर्व हमें आपसी प्रेम, सद्भाव, एकता का संदेश देता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता उत्तम सिंह चौहान, विजय शर्मा, हरदम सिंह चौहान, रविंद्र सिंह अरोड़ा, तनवीर भारती एवं रीमा शाहीन ने भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश अजय चौधरी, शशिकांत द्विवेदी, अपर जिला जज अंजू श्री जुयाल, राकेश कुमार सिंह, राजू श्रीवास्तव, चंद्रमणि राय, लक्ष्मण सिंह, सीजेएम संदीप कुमार व अविनाश कुमार श्रीवास्तव , विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर आदि न्यायिक अधिकारीगण व वरिष्ठ अधिवक्ता तरसेम सिंह चौहान, राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष मीनाक्षी कपिल, प्रदीप पालीवाल, राजेंद्र सिंह राजावत , कुशल पाल सिंह चौहान, भूपेंद्र चौहान अधिवक्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *