Sun. Oct 26th, 2025

हरिद्वार। रंगों और प्यार से भरा होली का त्यौहार पूरे भारत में जोर-शोर से मनाया जा रहा है, इसी कड़ी में ब्राह्मण जागृति संस्था भेल हरिद्वार ने भी शुक्रवार को सामुदायिक केंद्र से. 01 भेल हरिद्वार में धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया। सामुदायिक केंद्र भेल हरिद्वार के प्रांगण में संगीत और नृत्य के साथ फूलों और चंदन से ब्राह्मणों ने होली खेलकर सभी को बधाई दी।
कार्यक्रम का संचालन पं अरुणकांत शर्मा ने किया। कार्यक्रम के संयोजक पं राजीव कौशिक, पं अरुणकांत शर्मा, पं अंकित शर्मा, पं भुवनेश शर्मा ने सफल कार्यक्रम आयोजित किया। पं खगेंद्र शर्मा एवं साथियों ने संगीतमय प्रोग्राम प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समा बांधा और सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर सस्थां के अध्यक्ष पं शिव कुमार शर्मा ने सभी को बधाई दी और सचिव पं संजय शर्मा ने सबको बधाई देते हुए कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, इससे आपसी प्रेम बढ़ता है। मई के महीने में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा व परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी विप्रजनों से शामिल होने का आवाहन किया है।
इस अवसर पर हरिद्वार के यशस्वी विधायक पं मदन कौशिक, भेल में महाप्रबंधक मानव संसाधन पं आलोक शुक्ला, अपर महाप्रबंधक पं कुलदीप कौशिक, विकास तिवारी, शिवालिकनगर नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष पं राजीव शर्मा, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं पदम प्रकाश शर्मा, परशुराम अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पं अधीर कौशिक, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के अध्यक्ष पं मनोज गौतम, हिंद मजदूर सभा के महामंत्री पं पंकज शर्मा, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष पं इंद्रपाल शर्मा, पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष पं सुभाष पुरोहित, ब्राह्मण कल्याण समिति के सचिव पं हरीश शर्मा, शिवालिक नगर सामुदायिक केंद्र अध्यक्ष पं उमेश शर्मा, पं राधेश्याम शर्मा, पं राजीव कौशिक, पं गोपाल शर्मा पं सुशील त्रिपाठी, पं सुजीत शुक्ला, पं विवेक कौशिक, पं मुकेश शर्मा, पं हरिनारायण त्रिपाठी, पं संदीप शुक्ला, पं मनोज शुक्ला, पं कपिल शर्मा, पं मोहित शर्मा, पं यतेंद्र शर्मा, पं उमेश पाठक, पं कीर्ति कुमार भारद्वाज, पं अनिल शर्मा, पं अशोक शर्मा, श्रीमती पूजा शर्मा, श्रीमती सरिता भारद्वाज, पं सौरभ शर्मा, पं संजीव तिवारी, पं शिवानंद ओझा, पं समग्र भारद्वाज, पं लक्की गौड, पं तरूण शुक्ला, पं गौरव ओझा, पं अरविंद शर्मा, पं राहुल गौतम, पं निखिल गौतम, पं विशाल शर्मा, पं यशोदा नंदन, पं आशुतोष शर्मा एवं महिला दल से श्रीमती अंशु गौतम, श्रीमती सीमा कौशिक, श्रीमती पूजा शर्मा, श्रीमती सरिता भारद्वाज, श्रीमती महिमा शर्मा आदि सैकड़ो परिवारों ने भाग लिया।

The post ब्राह्मण जागृति संस्था ने चंदन और फूलों से होली खेलकर धूमधाम से मनाया त्यौहार first appeared on viratuttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed