Fri. Mar 20th, 2026

*बीएचईएल हर‍िद्वार में राष्‍ट्रव्‍यापी सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभ‍ियान का शुभारंभ*

हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार के मुख्‍य च‍िकित्‍सालय में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव हेतु, एचपीवी राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण की शुरूआत की गई है । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने, प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डा. शारदा स्वरूप की उपस्थिति में, आज इस अभ‍ियान का शुभारम्भ किया ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री रंजन कुमार ने कहा कि यह टीकाकरण अभ‍ियान, मह‍िलाओं और किशोर‍ियों के स्‍वास्‍थ्‍य की दिशा में, बीएचईएल द्वारा उठाया गया एक महत्‍वपूर्ण कदम है । साथ ही उन्होंने भव‍िष्‍य में भी ऐसे अन्य जनह‍ित कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया । डॉ. शारदा स्‍वरूप ने उपरोक्‍त टीकाकरण से सम्‍बंध‍ित ‘यू-विन’ पोर्टल की व‍िस्‍तृत जानकारी प्रदान की । उन्‍होनें बताया कि यह पोर्टल टीकाकरण की निगरानी और प्रबंधन के लिए, एक सशक्‍त ड‍िज‍िटल प्‍लेटफार्म है ।

डॉ. दीपा कर्मा श‍िल्‍पी, परामर्शदाता (बाल एवं श‍िशु रोग) ने भारत में सर्वाइकल कैंसर की वर्तमान स्‍थ‍िति, इसके बढ़ते हुए मामलों तथा एचपीवी टीकाकरण के महत्व पर संक्ष‍िप्‍त व्‍याख्‍यान प्रस्‍तुत किया । कार्यक्रम के अंत में डॉ. एस. पी. स‍िंह, विभागाध्‍यक्ष (ईएनटी) ने सभी का आभार व्‍यक्‍त किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, डीआरओ, बीएचईएल च‍िकित्‍सक, पैरामेडिकल स्‍टाफ के सदस्य तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रत‍िनिधि आदि उपस्‍थ‍ित‍ थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *