Sun. Mar 15th, 2026

*कोतवाली ज्वालापुर*

*प्रतिबंधित चाइनीज़ माँझे पर हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी*

*कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा प्रतिबंधित चाइनीज/जानलेवा माझा की रोकथाम हेतु चलाया गया सघन चेकिंग अभियान*

*प्रतिबंधित माझा बेचने वाले के विरुद्ध ₹10,000 का चालान*

*स्वयं की दुकान पर ना रखकर, दुकान पर काम करने वाले लड़के के घर पर रखा था माँझा*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 13/01/2026 को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र में अवैध चाइनीज/जानलेवा माझा की बिक्री पर रोक लगाने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पतंग व माझा विक्रय करने वाली दुकानों की चेकिंग/छापेमारी की गई तथा सभी दुकानदारों को प्रतिबंधित माझा की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने हेतु सख्त चेतावनी दी गई।

दौरान चेकिंग हिमांशु जायसवाल उर्फ भोला पुत्र अनिल जायसवाल, निवासी पीठ बाजार, ज्वालापुर के कब्जे से अल्प मात्रा में प्रतिबंधित माझा बरामद होने पर ₹10,000 का चालान किया गया।

सभी पतंग एवं माझा विक्रेताओं को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि यदि भविष्य में किसी के द्वारा प्रतिबंधित/जानलेवा माझा का विक्रय किया जाता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

*पुलिस टीम*

1. उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, SSI ज्वालापुर

2. ⁠कांस्टेबल अमित गौड़

3. ⁠कांस्टेबल संजय रावत

4. ⁠कांस्टेबल देवेंद्र कुमार

5. ⁠कांस्टेबल राजेश बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed