Tue. Feb 24th, 2026

*कोतवाली नगर हरिद्वार*

*“पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान आयोजित*

*पार्थ सारथी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खड़खड़ी में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग*

जनपद पुलिस द्वारा संचालित जागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस टीम ने पार्थ सारथी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खड़खड़ी में महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

जागरूकता अभियान के दौरान महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानून, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090 / 1091, साइबर अपराध से बचाव के उपाय के साथ साथ छेड़छाड़ एवं घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी जानकारी दी गई

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें, पुलिस सदैव आपकी सहायता एवं सुरक्षा हेतु तत्पर है।

साथ ही आत्मरक्षा के सामान्य उपाय एवं सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए।

स्थानीय नागरिकों एवं विद्यालय परिवार द्वारा इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा एवं विश्वास बढ़ाने वाला प्रभावी कदम बताया गया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

*पुलिस टीम*

1. उ०नि० संजीत कंडारी

2. ⁠उ०नि० निशा सिंह

3. ⁠अ०उ०नि० दीपक ध्यानी

4. ⁠का० अरुण नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *