Wed. Jul 30th, 2025

पिथौरागढ़ जनपद में एक यात्री वाहन के अनियंत्रित होकर नदी में गिर जाने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और राहत-बचाव दलों को रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को समय पर उचित एवं निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

सड़क दुर्घटना में घायल हुए मरीजों का इलाज जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में किया जा रहा है। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस सेवा द्वारा अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उनका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *