Wed. Mar 11th, 2026

हरिद्वार।आज देववाणी परोपकार मिशन हरिद्वार द्वारा 11 वां सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2025 ,26 प्रेस क्लब हरिद्वार में पुरस्कार वितरण किया गया देववाणी परोपकार मिशन के अध्यक्ष ईश्वर सुयाल ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार एवं शील्ड प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें प्रथम स्थान आलोक पांडे वेद विद्यार्थी देहरादून जया रेडियंट पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान प्राची भारद्वाज सिवा नेशनल स्कूल भव्य कानेकर ,साध्वी आनंद ज्योति स्कूल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान राशि अग्रवाल चेतन ज्योति जूनियर हाई स्कूल ,सारांश कौशिक भागीरथी विद्यालय हरिपुर ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया प्रतिभागियों को संयुक्त रूप से क्रमशः 5100,₹2100 और ₹1100 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया इसके साथ ही हिमालयन अकैडमी हिमांगी, अंशिका , दून पब्लिक स्कूल के गुंजन सिंह, गिरीश चंद्र रवाली, हरि भारती संस्कृत विद्यालय में राहुल भट्ट ,सरोज ,आयुष गॉड शिव नेशनल स्कूल से स्नेहा गुप्ता ,प्राची भारद्वाज आयुषी जोशी सप्त ऋषि संस्कृत विद्यालय से रवि पांडे ,रोशन कुमार दुबे भागीरथी विद्यालय सार्थक राणा को मंच पर शील्ड प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरिद्वार नगर निगम महापौर श्रीमती किरण जैसल ने कहा कि छात्र-छात्राओं में स्कूली ज्ञान के साथ-साथ सामान्य ज्ञान होना बहुत जरूरी है इससे छात्रों को एक मंच मिलता है और अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर होता है जो आने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं में उनके लिए मील का पत्थर साबित होगी उन्होंने ऐसे आयोजन पर देववाणी परोपकार मिशन को शुभकामनाएं दी गरीब दासी आश्रम के अध्यक्ष स्वामी रवि देव शास्त्री ने कहा कि हिंदी संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा का मार्ग खुलता है छात्रों को अध्ययन अध्यापन के साथ सामान्य ज्ञान बहुत जरूरी है आज के इस भौतिक आधुनिक युग में पूरे विश्व भर की खबरें हर किसी को पता होना चाहिए इस मौके पर युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम महंत ने कहा कि संस्कृत हिंदी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता बहुत ही उपयोगी है जहां छात्रों को संस्कृत और हिंदी अंग्रेजी सभी माध्यमों के छात्रों को एकजुट होकर परीक्षाएं देनी हो रही हैं इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष ईश्वर सुयाल ने सभी का अभिनंदन स्वागत किया इस मौके पर विनय यादव मोहित जोशी नवीन सुयाल राहुल भट्ट स्नेहा गुप्ता राजवीर सिंह मुकेश सैनी प्रदीप कुमार कमल किशोर प्राची देवी गुंजन सिंह आयुषी जोशी आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *