Thu. Mar 5th, 2026

हरिद्वार। सेंट्रल बोर्ड ऑफ इ एच मेडिसिन नई दिल्ली का चेयरमैन मनोनीत किए जाने पर डॉक्टर केपीएस चौहान ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में आने वाला समय एडवांस स्पेजरिक इ एच पैथी एवं आर्थिक रुप से कमजोर छात्रों का चिकित्सक बनने का स्वप्न साकार होने का है।

डॉ चौहान ने कहा कि आज लोग अन्य मंहगी चिकित्सा व शिक्षा को छोड़कर इस सस्ती हानि रहित चिकित्सा व शिक्षा की ओर अग्रसर हो रहें हैं।

आर्य नगर ज्वालापुर स्थित इ एम ए के केन्द्रीय कार्यालय पर डॉ चौहान का सेंट्रल बोर्ड ऑफ इ एच मेडिसिन नई दिल्ली का चेयरमैन मनोनीत किए जाने पर चिकित्सको ने स्वागत किया। इस अवसर पर इ एम ए के राष्ट्रीय महासचिव डॉ एन एस टाकुली, प्रदेश अध्यक्ष डॉ मुकेश चौहान, हरिद्वार जिला अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री देहरादून डॉ एम एस कश्यप, हरिद्वार जिला महामंत्री डॉ आदेश शर्मा, डॉ भूरे खान, डॉ ए पी अग्रवाल, डॉ बी बी कुमार, डॉ एम टी अंसारी, डॉ राशिद अब्बासी, डॉ चांद उस्मान , डॉ संजय मेहता आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *