Sun. Feb 22nd, 2026

हरिद्वार। कन्फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजंस एसोसिएशंस आफ देवांचल उत्तराखंड का द्वितीय प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन 8 फरवरी को सिडकुल स्थित एक होटल में स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज की उपस्थिति में किया जाएगा।

संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष ब्रज प्रकाश गुप्ता एवं महासचिव उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त द्वितीय प्रांतीय अधिवेशन में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश टंडन , अपर मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट, हरिद्वार अविनाश कुमार श्रीवास्तव एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान आदि वशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। अधिवेशन में उत्तराखंड में सराहनीय कार्य करने वाले 22 व्यक्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान तथा 19 वरिष्ठ नागरिकों को सुपर वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम होटल गार्डन व्यू में सुबह 10:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *