Sat. Jul 27th, 2024

हरिद्वार। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रचण्ड बहुमत के साथ आगे बढ़ रही है। देश की जनता नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। इसी के चलते जनता का आशीर्वाद लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 11 अप्रैल को आईडीपीएल ऋषिकेश में विशाल रैली को सम्बोधित करेंगे। जिसमें हरिद्वार की 14 टिहरी की 6 व पौड़ी की 3 विधानसभाओं के लोग शामिल होंगे।

प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहाकि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा पुनः तीसरी बार केन्द्र में प्रचण्ड बहुमत के साथ जनता के आशीर्वाद से सरकार बनाने जा रही है। कहाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से जो वायदे किए थे और जो पार्टी ने घोषणापत्र में कहा था उन सभी को पूरा करने का कार्य किया। यही कारण है कि जनता स्वंय मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए मैदान में आ चुकी है। ऐसा देश में पहली बार हो रहा है कि जनता के साथ राजनेताओं, उद्योगपतियों व तमाम लोगों के मन में सरकार बनने को लेकर कोई संशय नहीं है। इस बात को विपक्ष भी मान चुका है की नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। विपक्ष का तो लक्ष्य केवल एक ही है की जो अबकी बार 400 पार का नारा पीएम ने दिया है, उसे किस तरह से रोका जाए। कोई भी विपक्ष दल अभी तक यह दावा नहीं कर रहा है कि हम जितने जा रहे हैं।

नरेश बंसल ने कहाकि प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचार मिटाओ, जबकि विपक्ष के मंच पर भ्रष्टाचारियों की भरमार दिखायी देती है। कहाकि आज विपक्ष के नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर उन्हें भ्रष्टाचारी बताया जा रहा है, यदि वे भ्रष्टाचारी थे तो पार्टी में रहते हुए उनको बाहर का रास्ता क्यों नहीं दिखाया गया।

उन्होंने कहाकि मोदी राज में देश के हर भाग व हर वर्ग के व्यक्ति का विकास हुआ है। पीएम मोदी ने देश को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकालकर सांस्कृतिक संरक्षण का कार्य किया है। मोदी राज में ही भारत विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था बना। अब भारत आने वाले समय में विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा।

उन्होंने कहाकि विश्व बाजार में भी भारत की अर्थव्यवस्था तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। यही कारण है कि आपदा के समय में भी भारत की अर्थव्यवस्था सदृढ़ रही। पीएम मोदी ने आपदा को अवसर में बदलने का कार्य किया। कहाकि अटल विहारी वाजपेयी की सरकार से पूर्व देश में केवल एक ही एम्स हुआ करता था। अटल जी की सरकार ने 6 नए एम्स बनवाए, जबकि पीएम मोदी ने 10 वर्षों में 15 एम्स बनाए हैं।

नरेश बंसल ने कहाकि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश चहुमुंखी विकास के साथ आगे बढ़ रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा का आगामी लक्ष्य देश में 3 करोड़ लखपति दीदी योजना का है। कहाकि आज भारत जो कहता है, उसे पूरा विश्व सुनता है। 2047 तक भारत को विश्व का सबसे विकसित राष्ट्र बनाने का भाजपा का संकल्प है। मोदी की गारंटी को देश मान रहा है और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए के सरकार बनाने का मन बना चुका है।
प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, महामंत्री आशुतोष शर्मा, लव शर्मा, डा. विशाल गर्ग, विकास तिवारी मौजूद रहे।




The post पीएम करेंगे 11 अप्रैल को आईडीपीएल ऋषिकेश में विशाल रैली को सम्बोधित first appeared on viratuttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *