Sat. Jul 27th, 2024

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना के अथक प्रयास से मां यमुना स्वच्छता अभियान के द्वारा यमुना घाटो की साफ सफाई और यमुना तीरे बनाए गए भव्य वासुदेव घाट पर अब सप्ताह में दो बार मां यमुना आरती का भव्य आयोजन बडी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल द्वारा संचालित किया जाएगा। सभा के प्रधान संजय सिंघल ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि सप्ताह में दो बार (रविवार और मंगलवार) को वासुदेव घाट पर परंपरागत रूप से मां यमुना जी की आरती की जाएगी। सभा के महासचिव सुमन कुमार गुप्ता ने बताया कि मां यमुना की साफ सफाई और पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा जिससे की यमुना के स्वरूप को विशाल रुप दिया जा सके श्री गुप्ता ने कहा कि सभा द्वारा जारी निर्णय के अनुसार सूर्य अस्तांचल के समय पर ब्राह्मण पुजारियों के माध्यम से मां यमुना का पूजन और आरती की जाएगी। उन्होंने कहा कि यमुना प्रेमी इस कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। आरती की शुरुआत के अवसर पर भारी संख्या में यमुना भक्त वासुदेव घाट पर एकत्रित हुए और पुष्पवर्षा कर मां यमुना का आशीर्वाद लिया।

The post दिल्ली के उपराज्यपाल के अथक प्रयास से गंगा आरती की तर्ज पर यमुना आरती का शुभारंभ first appeared on viratuttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *