Fri. Sep 11th, 2026

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण

नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

ललतारौ पुल से बाल्मीकि चौक तक चला अभियान, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

हरिद्वार  शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमणमुक्त करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने ललतारौ पुल से लेकर बाल्मीकि चौक तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से दुकानें सजाने, सड़क एवं फुटपाथ पर सामान रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही कई अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया, जबकि जहां अतिक्रमण नहीं हटाया गया, वहां प्रशासन की टीम ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण को हटाया।
नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि सार्वजनिक मार्गों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी। प्रशासन की ओर से कहा गया कि शहर की सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों को आमजन के आवागमन के लिए सुगम बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
अतिक्रमण हटाओ अभियान में जिला प्रशासन एवं नगर निगम की टीम एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा

टीबडी रेलवे अंडर ब्रिज (आंबेडकर चौक) के पास रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई झुग्गी झोपड़ियों को रेलवे प्रशासन,जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सयुक्त रूप से हटाया गया अतिक्रमण

नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

जनपद ने मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान

वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा, आगामी कांवड़ मेले एवं कुंभ मेले को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण

हरिद्वार  प्रदेश में किसी भी सरकारी भूमि पर, सड़क किनारे,फुटपाथ पर एवं सार्वजनिक स्थलों पर कोई अतिक्रमण न हो इसके निर्देश प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।जिसके तहत आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में टीबड़ी रेलवे अंडर ब्रिज (आंबेडकर चौक) के पास रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गयी 40 से 45 के लभग बनाई गई झुग्गी झोपड़ियों को रेलवे प्रशासन,पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा सयुक्त रूप से हटाया गया।
नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी ने अवगत कराया है कि रेलवे प्रशासन द्वारा उनकी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग का सहयोग मांगा गया था,जिसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में पुलिस,जिला प्रशासन एवं रेलवे के संयुक्त तत्वाधान में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्यवाही की गई,इस कार्यवाही के दौरान 40 से 45 अवैध रूप से बनाई गई झुग्गी झोपड़ियों को हटाया गया।
उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि वर्तमान में संचालित हो रही चार धाम यात्रा,आगामी कांवड़ मेले एवं कुंभ मेले को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सरकारी भूमि, सड़क किनारे,फुटपाथ एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
इस अतिक्रमण हटाओ अभियान में सीओ सदर एसपी बलूनी,रेलवे डिवीजन इंजीनियर अनूप कुमार,रेलवे सेक्शन इंजीनियर पंकज शर्मा,नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता,पटवारी रविकांत सहित भारी संख्या में पुलिस बल मजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *